अगर आप भी osho की free audio books ढूंढ रहे है। तो चलिए में आपको बताता हु की आप कहा सुन सकते है भगवान रजनीश (osho) के प्रवचन फ्री में। उससे पहले में आपको अपने अनुभव के बारे में बताना चाहूंगा। जब मैने पहली बार ओशो की वीडियो youtube पर देखा था। ओशो - प्रेम क्या है?.
तब से में ओशो को लगातार सुन रहा हूं। उनको सुनने से बहुत आनंद और मन को शांति सा महसूस होता है। अगर आप सोचने वाले इंसान है। तो ओशो आपको जरूर पसंद आएंगे। क्योंकि वह दिल से सच बोलते है।
मेरी कहानी: एक मन में उलझा हुआ बच्चा
कुछ साल पहले की बात है। मेरी जिंदगी में बहुत उथल पुथल थी। Career, रिश्ते, और समाज की उम्मीदों में उलझा हुआ था। एक दिन गलती से मेरे youtube homepage पर osho की वीडियो आई प्रेम क्या है? उनकी यह वीडियो देखने के बाद में उनका fan होगया।
ओशो के वाणी में कुछ तो जादू है, वह दिल को पसंद आ जाती है। यही से सफर शुरू हुआ। उनको सुनने का, लेकिन इसमें एक दिक्कत थी, की ओशो की original discourses (प्रवचन) paid है youtube पर। मेरे पास उस समय पैसे नहीं थे।
जिस कारण में उनके बहुत बहुमूल्य प्रवचनों से वंचित रह गया।लेकिन बाद में मुझे उनकी एक वेबसाइट के बारे में पता चला। जहां पर उनके सारे audio books free में सुन सकते है। उस वेबसाइट का नाम में आपको आगे बता ऊंगा।
क्यों सुने osho की audiobooks?
1) Audiobooks कही भी सुना जा सकता है, जैसे कि यात्रा के दौरान, आराम के समय, और सोते वक़्त
2) ओशो ने अपनी प्रवचन ध्यान की अवस्था में बोली है, जिस वजह से सुनने वाले को बहुत सुकून और शांति महसूस होती है। शब्दों से ज्यादा उनका मौन असर करता है।
3) अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद नहीं तो audiobooks सुनना एक बेहतर फैसला होगा, इससे आपकी दुनिया को देखने का नजरिया बदल जाएगा।
कहा मिलेगी osho की free audiobooks?
Osho के दो youtube channels हैं पहला “OSHO HINDI” और दूसरा “OSHO INTERNATIONAL” यह पर आपको ओशो के प्रवचनों के छोटे छोटे हिस्से सुनने को मिलेंगे
osho की दो official websites भी है जहां पर आपको ओशो के सारे प्रवचन (discourse) free me सुनने और पढ़ने को मिल जाएगा। वेबसाइट link नीचे दिए गए है।
ओशो को सुनना, कई किताबों को पढ़ने से ज्यादा फायदेमंद है। क्योंकि ओशो ने बहुत सारी किताबें पढ़कर, उनमें लिखी हुई बातों को प्रयोग में लाकर, अपने प्रवचन में बोला है।