अगर आपको लोगो को खुश करना है तो उनकी भावनाओं और जरूरतों को समझे। देखिए हर इंसान अलग होता है, इसलिए सभी को आप किसी एक तरीका से खुश नहीं कर सकते है। लेकिन सब इंसान में कुछ एक जैसा भी होता है जिसके बदोलत आप लोगों को खुश कर सकते है चलिए में आपको बताता हूं
1) लोगों की बाते सुनो
कोई भी इंसान तब खुश होता है जब दूसरा इंसान उसकी बात पूरे ध्यान से सुनता है और समझता है। सुनने का नाटक नहीं करे क्यों कि इससे लोग अपमानित महसूस करते है। उनकी बात को समझने की कोशिश करे।
2) लोगो को इज्जत दो
जब भी किसी से आप मिले तो उन्हें उनके नाम से पुकारे क्योंकि जब हम किसी को उसके नाम से बुलाते है तो सामने वाले को अच्छा लगता है अगर आप किसी की इज्जत करते हो। तो वह आपको पसंद करने लगता है।
3) मदद करे
बिना किसी अपने स्वार्थ के दूसरों की मदद करने से उन्हें अंदर ही अंदर खुशी महसूस होती है। जिससे लोगों की नजर में आप और झलकने लगते है।
4) मजाक करो
अक्सर वह लोग जो हसी मजाक करते है। लोगों को ज्यादा पसंद आते है। गंभीर इंसान से कोई खुश नहीं होता है। बातचीत में थोड़ा लोगो को हंसाने की कोशिश करो।
5) स्पेशल महसूस कराओ
छोटी छोटी चीजें जैसे किसी का बर्थडे याद रखना,उन्हें चाय के लिए पूछना, उनकी पसंद का कुछ करना, उन पर ध्यान देना, यह कुछ चीजें लोगो को स्पेशल महसूस कराती है। जिससे लोग बड़े खुश होते है
6) झूठ नहीं बोले
अक्सर लोगो को सच बोले। झूठ से लोग बहुत बुरा मान जाते है इसलिए ज्यादा सच बोलें और कम झूठ। जो सच बोलता है उनपर लोगो का भरोसा ज्यादा होता है। इससे एक मजबूत रिश्ता बनता है जो लंबे समय तक चलता है।
इन 6 तरीकों को अपने लाइफ में अप्लाई करके देखे। लोगों को खुश रखने का आप सिर्फ प्रयास कर सकते हो इसमें कोई guarantee नहीं होती है कि लोग खुश ही होंगे। क्योंकि हर इंसान अलग है एक दूसरे से। सब को एक तरीका से खुश करना पॉसिबल नहीं है। फिर भी उम्मीद पर दुनिया दुनिया कायम है।😘
इसी टॉपिक पर आप ये वीडियो देख सकते है
साथ ही अगर आपको इस टॉपिक पर और पढ़ना है तो यह पढ़ सकते हो इसमें आसान भाषा में समझाया गया है कि लोगो को खुश कैसे करे आसानी से।👇👇
चाहे तो आप यह भी पढ़ सकते है।👇👇